Breaking

Crime News: युवती को फंदे पर लटकाने की कोशिश, लहूलुहान हालत में बचकर भागी तो युवक ने खुद लगा ली फांसी

Chhattisgarh 21 November 2026 (6)

post

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के गोलावंड गांव में गुरुवार को कॉलेज की दोस्ती का रिश्ता एक सनसनीखेज और हिंसक वारदात में बदल गया। यहां एक युवक ने अपनी परिचित युवती पर धारदार औजार से जानलेवा हमला करने के बाद उसे दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकाने की कोशिश की, लेकिन युवती किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकलने में सफल रही।

Advertisement

​मिली जानकारी के अनुसार, हमले में बुरी तरह लहूलुहान हुई युवती ने हिम्मत दिखाते हुए खुद को युवक के चंगुल से छुड़ाया और मदद के लिए अपने परिजनों को बुलाने दौड़ी। युवती के वहां से भागने के बाद घर में अकेले बचे युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

​कुछ ही देर बाद जब घायल युवती अपने परिजनों के साथ वापस घटनास्थल पर पहुंची, तो कमरे का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। युवक घर के दूसरे कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

​घटना की सूचना मिलने के बाद गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए।

​पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मर्ग कायम कर पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घायल युवती के बयान और परिजनों से पूछताछ के बाद ही इस खौफनाक कदम के पीछे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

You might also like!