Breaking

16 फीट लंबे किंग कोबरा ने निगला 6 फीट का सांप, कोरबा में दिखा गजब नजारा; लोगों में दहशत

Vichar RRT News Desk 28 October 2025

post

कोरबा जिले के ग्राम कोरकोमा के ग्रामीणों के लिए वह क्षण कौतूहल भरा रहा जब किसान के खेत में किंग कोबरा को सांप का शिकार करते देखा। 16 फीट लंबा किंग कोबरा अपने मुंह में छह फीट गेहुंअन सांप को दबोच रखा था। देखते ही देखते कोबरा दूसरे सांप को निगल कर खेत के निकट झुरमुट में छुप गया। लोगों ने इसका वीडियो बना लिया अब वह जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

सांप स्वयं एक शिकारी जीव है जो कीड़े मकोड़े, मेढ़क, चूहे आदि का शिकार करता है। यदि एक शिकारी दूसरे शिकारी का शिकार करे तो कौतूहल तय है। यही घटना कोरकोमा निवासी बालमुकुंद राठिया के खेत में देखने को मिला। किंग कोबरा ने खेतों में घुमने वाला गेहुंअन सांप को दबा रखा था। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ लग गई। कोरबा वन मंडल के ग जंगल से निकल किंग कोबरा को खेत व गांव की ओर विचरण करते अक्सर देखा जाता है। विलुप्त प्रजाति के इस सांप का जिले के जंगल में होना समृद्ध वन का प्रतीक माना जा रहा है।

सांपों की संख्या को करता है नियंत्रित

सर्प मित्र जितेंद्र सारथी का कहना है किंग कोबरा अन्य सांप के अलावा अपनी ही प्रजाति किंग कोबरा का शिकार करता है। खाद्य श्रृंखला की श्रेणी में किंग कोबरा सांपों की संख्या में वृद्धि को नियंत्रित करता है। अक्सर मादा कोबरा नर किंग कोबरा को अपना शिकार बना लेती है।

घोंसला बना कर देती है अंडा

किंग कोबरा के विभिन्न विशेषताओं एक विशेषता है भी है कि मादा कोबरा सपोलों को सुरक्षित रखने के पेड़ में घोंसला तैयार कर अंडे देती है। इसका रहवास स्थल आद्र और दलदली क्षेत्र है। वन विभाग की ओर से नोवानेचर संस्थान के माध्यम किंग कोबरा के संरक्षण के लिए विभिन्न शोध किए जा रहे हैं।


You might also like!