आरंग। Arang News : तहसील साहू संघ आरंग की बैठक में संगठन का विस्तार किया गया। इस अवसर पर समोदा परिक्षेत्र से खुलेश साहू को तहसील साहू संघ का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति तहसील साहू संघ के अध्यक्ष फागू लाल साहू की उपस्थिति में तथा संघ के पदाधिकारियों और समाज के वरिष्ठजनों के समक्ष की गई।
नए दायित्व मिलने पर समोदा महानदी परिक्षेत्र के मीडिया प्रभारी एवं पत्रकार जागेश साहू ने खुलेश साहू को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर भीषम साहू, चंद्रशेखर साहू, यशवंत साहू, गौतम साहू, आशीष साहू, रोहित साहू, मुकेश साहू, राजेश साहू, योगेन्द साहू, निखिल साहू, मयंक साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजनों ने भी खुलेश साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।








