Breaking
- Development Works Inauguration : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुंगेली जिले क...
- जनजाति समाज के विकास और उत्थान को देख कांग्रेस पार्टी पीड़ा में है, मंत्री के...
- Birsa Munda Jayanti Special Article : आदिवासी अस्मिता और संस्कृति के रक्षक, म...
- Tribal Women Empowerment Chhattisgarh : आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान...
- Digital Governance Meeting : नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक ...
- Tribal Pride Day Chhattisgarh : जनजातीय गौरवशाली विरासत के सम्मान से सशक्त और...
- CG Agriculture Department Press Conference : किसानों की आर्थिक समृद्धि और खेत...
- CG School PPP Model : छत्तीसगढ़ में पीपीपी मॉडल पर संचालित होंगे 207 सरकारी स...
- CG Government Major Decisions : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ऐतिहासिक फैसला,...
- Janjatiy Gaurav Divas : छत्तीसगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनेगा जनजातीय गौरव दिव...
जनजाति समाज के विकास और उत्थान को देख कांग्रेस पार्टी पीड़ा में है, मंत्री केदार कश्यप का तीखा पलटवार

रायपुर, 13 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पार्टी द्वारा भारतीय जनता पार्टी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पर लगातार लगाए जा रहे आधारहीन आरोपों पर कड़ा पलटवार किया है। मंत्री केदार कश्यप ने दोटूक शब्दों में कहा कि कांग्रेस पार्टी को दूसरों पर ऊँगली उठाने से पहले अपने गिरेबाँ में झाँककर देखना चाहिए।

कांग्रेस के शासनकाल में केवल हुआ आदिवासियों का इस्तेमाल
मंत्री केदार कश्यप ने कड़े शब्दों में आरोप लगाते हुए कहा कि जिन लोगों ने कभी नक्सलियों को अपना रोल मॉडल बताया था, आज देश और प्रदेश से उस पूरे नक्सलवाद का सफाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व के कारण ही संभव हो पाया है। उन्होंने याद दिलाया कि देश में पृथक जनजाति कार्य मंत्रालय का गठन 'भारत रत्न' पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की ऐतिहासिक देन है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष और राज्य नेतृत्व को इस बात की भारी पीड़ा है कि जनजाति समाज का अब शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक दृष्टि से तीव्र गति से उत्थान हो रहा है। कांग्रेस के लंबे शासनकाल में जनजाति समुदाय की उन्नति के लिए कभी कोई ठोस योजनाएँ नहीं बनीं, बल्कि वे लोग जनजाति समाज के लोगों को दिल्ली और मुंबई ले जाकर केवल अपनी राजनीति चमकाने और नचाने का काम करते थे। आज जब समाज मुख्यधारा से जुड़कर आगे बढ़ रहा है, तो कांग्रेस की पुरानी और छद्म राजनीति नहीं चल पा रही है। इसी हताशा के चलते कांग्रेस नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में मिल रहा सीधा लाभ
मंत्री कश्यप ने कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'जनजातीय गौरव दिवस' मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया और 'धरती आबा' के नाम से विशेष योजना शुरू की। इस महत्वाकांक्षी योजना से हजारों गाँव जुड़े हैं और देश की लगभग आधी जनजाति आबादी यानी करीब 6 करोड़ लोगों को इन जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।
15 नवंबर को धरमजयगढ़ के 'जनजातीय गौरव दिवस' में शामिल होने की अपील
वन मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों से आगामी 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले भव्य 'जनजातीय गौरव दिवस' समारोह में सपरिवार सम्मिलित होने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ में आयोजित होने जा रहे इस राज्यस्तरीय समारोह में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विशेष रूप से आगमन हो रहा है। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न वरिष्ठ नेतागण, मंत्रिमंडल के सदस्यगण और जनजातीय समाज के लिए कार्य करने वाले प्रमुख प्रबुद्धजन भी उपस्थित रहेंगे। मंत्री कश्यप ने युवाओं से आग्रह किया कि वे महापुरुषों की जीवनी से प्रेरणा लें और अधिक से अधिक संख्या में इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें।






