Breaking
- Raipur News: प्रोजेक्ट पुनर्जीवन के तहत 2302 ट्री गार्ड और 571 कांक्रीट घेरे ...
- Raipur News: कांवड़ यात्रा के रूट पर सफाई व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य विभाग अल...
- Surguja News: बिहान से ग्रामीण परिवारों को मिलेगा आत्मनिर्भरता का आधार, मछली ...
- Raipur News: नेत्रदान को बढ़ावा देने अम्बेडकर अस्पताल में राज्य स्तरीय कार्यश...
- Bastar University News: भर्ती प्रक्रिया पर पूर्व विधायक ने उठाए सवाल, उच्च स्...
- Korba News: घर के पास खेलते समय कुएं में गिरा तीन साल का मासूम, मौत से परिवार...
- Parenting Tips: बच्चों की फोन की आदत से हैं परेशान? बिना डांटे ऐसे कम करें Sc...
- तेज रफ्तार कार ने 4 मवेशियों को मारी टक्कर, 3 की मौत; नशे में था चालक
- विकास के दावों के बीच लाल पानी की बोतल लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे ग्रामीण, कलेक्ट...
- बंदूक छोड़ अब राखी बना रहे आत्मसमर्पित नक्सली, पुनर्वास केंद्र में तैयार हुई ...
Kawardha News: करंट की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

कवर्धा। जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम कामाड़बरी में बिजली करंट की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। मृतक अपने पीछे परिवार और तीन बेटियों को छोड़ गया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा पेड़ की डाली काटने के लिए उस पर चढ़े हुए थे। इसी दौरान पेड़ का कटा हुआ हिस्सा पास से गुजर रही 33 केवी हाईवोल्टेज बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। तार के संपर्क में आते ही रामकुमार करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह घटना कोकदावीरान-सिंघारी से पंडातराई रोड के पास की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। तीन बेटियों के सिर से पिता का साया उठ जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।







