Breaking
- Road Repair Alert: कोरबा में सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश, निर्माण का...
- Aromatic Rice Farming: सुगंधित धान की खेती से शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार ...
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
Kawardha Development: 54 करोड़ से बनेगी 7.8 किमी फोरलेन सड़क, दोनों छोर पर दिखेगी कवर्धा की सांस्कृतिक पहचान

कवर्धा। कवर्धा शहर के सड़क और बुनियादी ढांचे को विकसित करने की दिशा में 54 करोड़ रुपये की लागत से 7.8 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर बनने वाली इस सड़क का भूमिपूजन किया गया। सड़क चंद्रयान हॉस्पिटल से शुरू होकर शहर के प्रमुख हिस्सों से गुजरते हुए जोराताल के आगे तक विकसित की जाएगी। इसके साथ डिवाइडर का भी निर्माण होगा।

परियोजना के तहत रायपुर और बिलासपुर की ओर शहर के दोनों प्रवेश मार्गों पर भव्य प्रवेश द्वार भी बनाए जाएंगे। इनके डिजाइन में कवर्धा की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को प्रमुखता देने की योजना है। इसके अलावा कवर्धा नगर पालिका, बोड़ला, सहसपुर लोहारा और पिपरिया में विभिन्न विकास कार्यों के लिए कुल 8 करोड़ रुपये से अधिक की घोषणाएं की गई हैं।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सड़क और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को विकास की प्राथमिकता बताया। वहीं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के अनुसार, कवर्धा में सड़क, शिक्षा, शहर विकास और धार्मिक-पर्यटन से जुड़े करीब 140 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें 4.5 करोड़ रुपये का नालंदा परिसर, घोटिया रोड, भोरमदेव परिसर सहित अन्य कार्य शामिल हैं।
फोरलेन सड़क और प्रवेश द्वारों के निर्माण से शहर में आवागमन को बेहतर करने तथा कवर्धा की पहचान को नए स्वरूप में प्रस्तुत करने की योजना है। कार्यक्रम में सांसद संतोष पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे







