Breaking

सराफा व्यापारी से 50 लाख की सनसनीखेज लूट, जंगल के बीच 6 बदमाशों ने डंडे से हमला कर जेवरात और कैश उड़ाए

Crime 28 October 2026 (11)

post

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक सराफा व्यापारी को अपना निशाना बनाया। बदमाशों ने व्यापारी से 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लूट लिए। इस दुस्साहसिक वारदात से इलाके के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, सराफा व्यापारी दलदली गांव में लगे साप्ताहिक बाजार में गए हुए थे और वहां से अपनी बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। जब वे तरेगांव और बैजलपुर के बीच स्थित घाटी के पास पहुंचे, तो पीछे से दो बाइकों पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोक ली।

बदमाशों ने व्यापारी से रुपयों और जेवरात से भरा बैग छीनने की कोशिश की। जब व्यापारी ने इसका विरोध किया, तो हमलावरों ने उन पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद बदमाश व्यापारी के पास रखे चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये से अधिक की नकदी समेत कुल करीब 50 लाख रुपये मूल्य का सामान लूटकर फरार हो गए।

पुलिस कर रही बदमाशों की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि, लूटे गए जेवरात की कुल कीमत और नकदी की सटीक राशि का आकलन अभी किया जा रहा है। पुलिस आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए सघन नाकाबंदी कर दी गई है।

You might also like!