Breaking
- Chhattisgarh Paddy Procurement News: खरीफ सीजन की तैयारियों की खाद्य मंत्री न...
- Korba Education News: 1500 छात्राओं को मिली एजुकेशन किट, सरकारी कॉलेजों में व...
- Raipur Journalism University News: राज्यपाल डेका ने कन्या छात्रावास और मेधा A...
- Chhattisgarh High Court News: न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने संभाली मुख्य ...
- Chhattisgarh Governance News: ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता की डिजिटल पहल को ...
- Raipur Property Tax Action: 6 बकायादारों के व्यावसायिक परिसरों पर निगम की कार...
- Cultural News: लोकरंग पर्व में बिखरे छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग, भरथरी और पंड...
- कबीर नगर में गूंजा तीजा-पोरा तिहार, मुख्यमंत्री साय ने सर्व समाज भवन के लिए 5...
- Timber Smuggling News: नदी के बहाव से ओडिशा भेज रहे थे सागौन के लट्ठे, संयुक्...
- Road Accident News: NH-130 पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत...
विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) का शुभारंभ, ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) का जिला स्तरीय शुभारंभ गुरुवार को पेंड्रा स्थित अरपा सभा कक्ष, कलेक्ट्रेट में किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण देखा गया। राष्ट्रीय स्तर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मिशन की शुरुआत करते हुए ग्रामीण रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास और आजीविका संवर्धन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत को प्रतिवर्ष दो करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल देते हुए इसे ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा ने कहा कि यह मिशन गांव, गरीब और किसानों के विकास से सीधे जुड़ा है और इसके माध्यम से रोजगार, निर्माण कार्यों तथा आजीविका के नए अवसर सृजित होंगे।
कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन से पंचायतों के समग्र विकास के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी।







