Breaking

Kanker Pressure Cooker IED Recovered: जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, बीडीएस ने किया डिफ्यूज; टला बड़ा खतरा

Chhattisgarh 21 November 2026 (10)

post

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। इलाके में चलाए गए सर्चिंग अभियान के दौरान जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से करीब 3 किलोग्राम वजनी प्रेशर कुकर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किया गया। सुरक्षा बलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।

Advertisement

​मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मोरखंडी और हिंदुर के बीच स्थित जंगल-पहाड़ी इलाके में की गई। यहां जिला पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल (BSF) और बम निरोधक दस्ते (BDS) की संयुक्त टीम क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों और विस्फोटकों की तलाश के लिए सर्चिंग अभियान पर निकली थी।

​सर्चिंग के दौरान जवानों को जंगल-पहाड़ी मार्ग के पास संदिग्ध स्थिति में एक प्रेशर कुकर IED दिखाई दिया। इसके बाद क्षेत्र को तुरंत सुरक्षित घेरे में लिया गया और विस्फोटक की प्रारंभिक जांच की गई, जिसमें इसका वजन लगभग 3 किलोग्राम पाया गया।

​संभावित खतरे को भांपते हुए बीडीएस (BDS) की टीम ने मौके पर ही सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए आईईडी को सुरक्षित रूप से डिफ्यूज करने की कार्रवाई पूरी की। विस्फोटक निष्क्रिय किए जाने के बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के पूरे इलाके में सघन सर्चिंग अभियान जारी रखा ताकि किसी अन्य विस्फोटक सामग्री की मौजूदगी न रहे।

​अधिकारियों के मुताबिक, नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों या आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से यह विस्फोटक प्लांट किया गया था। समय रहते आईईडी बरामद और डिफ्यूज होने से क्षेत्र में बड़ी जनहानि टल गई है और सुरक्षा बलों का एंटी-नक्सल अभियान लगातार जारी है।

You might also like!