Breaking
- Chhattisgarh Politics on Birsa Munda: भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर छिड़ी सियास...
- Mahasamund Constable Found Hanging: जंगल में फांसी के फंदे पर लटका मिला आरक्ष...
- Kanker Pressure Cooker IED Recovered: जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में मिला 3 किलो का ...
- Kailash Cave Reopens in Bastar: 8 साल बाद फिर कैलाश गुफा में लौटी रौनक, पर्यट...
- CM Vishnu Deo Sai Jandarshan: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन कार्यक्रम...
- Crime News: युवती को फंदे पर लटकाने की कोशिश, लहूलुहान हालत में बचकर भागी तो ...
- Murder News: मां पर हमला देख भड़का बेटा, टांगी से वार कर मामा की कर दी हत्या;...
- Korba Elderly Woman Murder: मुंह में कपड़ा ठूंसकर और नायलॉन की रस्सी से गला घ...
- Raipur Lok Adalat 2026 – 12 दिसंबर को लगेगी लोक अदालत, 8 दिसंबर तक करा सकेंगे...
- Chhattisgarh Weather Alert – छत्तीसगढ़ में तूफान 'अकवान' का असर, भारी बारिश औ...
Kailash Cave Reopens in Bastar: 8 साल बाद फिर कैलाश गुफा में लौटी रौनक, पर्यटन की नई उड़ान भरने को तैयार बस्तर

जगदलपुर। बस्तर अंचल की तस्वीर अब धीरे-धीरे बदल रही है। कभी माओवादी हिंसा और दहशत के चलते जिन खूबसूरत प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर सन्नाटा पसरा रहता था, वहां अब एक बार फिर चहल-पहल और रौनक लौटने लगी है। इसकी प्रमुख मिसाल कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित कैलाश गुफा है, जिसे करीब 8 साल के अंतराल के बाद पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया है।

बस्तर की प्राकृतिक विरासत में विशेष स्थान रखने वाली इस गुफा की खोज वर्ष 1993 में हुई थी। अपनी अद्भुत चूना पत्थर की संरचनाओं और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विशिष्ट पहचान रखने वाली कैलाश गुफा लंबे समय तक माओवादी प्रभाव व सुरक्षा कारणों से पर्यटकों की पहुंच से दूर रही, लेकिन अब जमीनी हालात में सुधार के साथ यहां पर्यटन गतिविधियों को पुनः गति दी जा रही है।
इस बदलाव की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पर्यटन की वापसी केवल सैलानियों के आवागमन तक सीमित नहीं है, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी आजीविका और रोजगार के नए अवसर लेकर आई है। यहां स्थानीय युवक गाइड के रूप में पर्यटकों को गुफा की संरचनाओं और विशेषताओं से परिचित करा रहे हैं, जबकि स्थानीय युवतियां गार्ड की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
पर्यटन गतिविधियों के दोबारा शुरू होने से आने वाले समय में स्थानीय कारोबार, हस्तशिल्प, परिवहन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार मिलने से उनमें आत्मनिर्भरता और उत्साह का माहौल भी बन रहा है।
कभी जिस बस्तर की चर्चा माओवादी हिंसा और चुनौतियों के कारण सुर्खियों में रहती थी, अब वही क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध विरासत और इको-टूरिज्म की संभावनाओं के साथ नई पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कैलाश गुफा का फिर से खुलना इसी बदलते बस्तर की एक सकारात्मक तस्वीर पेश कर रहा है।






