Breaking
- Cyber Crime News: मोबाइल गुम होने के बाद खाते से 5.12 लाख रुपये गायब, UPI के ...
- Raipur Janmashtami News: जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा, ब...
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
धान घोटाला जांच में बड़ा एक्शन: खरीदी केंद्र प्रभारी के घर छापा, 16 लाख कैश और अहम दस्तावेज जब्त

कवर्धा। कबीरधाम जिले में सामने आए कथित धान घोटाले की जांच लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने शुक्रवार को लोहारा धान उपार्जन केंद्र के प्रभारी गंगादास मानिकपुरी के घर और कार्यालय पर छापेमार कार्रवाई की। तलाशी के दौरान पुलिस ने 16 लाख रुपये नकद, बैंक पासबुक, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और एक कंप्यूटर जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है, ताकि धान खरीदी में कथित अनियमितताओं से जुड़े अन्य तथ्य सामने आ सकें।
अब तक इस मामले में 6 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। जांच एजेंसियां लगातार आरोपियों के घरों और कार्यालयों में दबिश देकर साक्ष्य जुटा रही हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
धान उपार्जन केंद्रों से धान गायब होने के आरोपों की जांच फिलहाल जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अन्य आरोपियों से भी पूछताछ और कार्रवाई की जा सकती है।







