Breaking

मथुरावासी चाट सेंटर एवं अण्डा ठेला संचालक पर कुल 2500 रू. जुर्माना किया 0*

Chhattisgarh 04 February 2026

post

    रायपुर. नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 5 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्वच्छता से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा दिए गए आदेशानुसार और नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही और नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक के निर्देश पर रायपुर नगर निगम जोन 5 क्षेत्र अंतर्गत पंडित सुन्दर लाल शर्मा वार्ड क्रमांक 41 के क्षेत्र में मथुरावासी चाट सेंटर और अण्डा ठेला की स्वच्छता का औचक निरीक्षण नगर निगम जोन 5 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री संदीप वर्मा और जोन 8 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक श्री दिलीप साहू श्री प्रेम मानिकपुरी की उपस्थिति में किया। इस दौरान नगर निगम जोन 5 में प्राप्त जनशिकायत स्थल निरीक्षण के दौरान पूरी तरह सही पायी गयी एवं गंदगी मिलने पर मथुरावासी चाट सेंटर के संचालक पर 2000 रू. और अण्डा ठेला संचालक पर 500 रू. उन्हें भविष्य के लिए कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए कुल 2500 रू. जुर्माना किया गया एवं प्राप्त जनशिकायत का त्वरित निदान किया गया।

Advertisement

You might also like!