Breaking
- CG News: विकास योजनाओं की समीक्षा, तोखन साहू ने निर्माण कार्य समय-सीमा में पू...
- CG News: युवाओं की ऊर्जा से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री ने माय भारत अ...
- Raipur News: मालवीय मार्ग और शास्त्री मार्केट में अतिक्रमण पर कार्रवाई, ठेला ...
- Raipur News: नगर निगम जोन-1 में 5 बड़े बकायादारों पर कार्रवाई, 7.28 लाख की रा...
- Bastar News: बस्तर में सड़क-पुलों के काम में तेजी, दिसंबर तक पूरा करने के निर...
- Dhamtari News: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से सोने की चेन लूटी, कार सवार बदमा...
- Durg News: नवविवाहिता की मौत, पति पर कथित विवाहेतर संबंध का आरोप
- CG News: लगातार बारिश से छत्तीसगढ़ के बांधों में बढ़ा जलस्तर, कई जलाशय लबालब
- CG News: बिलासपुर की ‘निदान 1100’ सेवा खुद बेहाल, आम लोगों की शिकायतें हफ्तों...
- CG News: ऑटो चालक पर छात्रा को सुनसान इलाके में ले जाने का आरोप, लोगों ने पकड...
झूलेलाल चौक नहरपारा में सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने फहराया तिरंगा, सौंदर्यीकरण का दिया भरोसा

रायपुर। झूलेलाल चौक नहरपारा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम रायपुर के सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने कहा कि झूलेलाल चौक के सौंदर्यीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। यदि प्रस्ताव स्वीकृत नहीं होता है, तो वे इंदिरा गांधी वार्ड के पार्षद अवतार बगल के साथ मिलकर अपनी पार्षद निधि से चौक के सौंदर्यीकरण का कार्य कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की बात कही।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद रमेश आहूजा ने नहरपारा में डामरीकरण कार्य के लिए सभापति और पार्षद का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भेजने पर आठ दिनों में जवाब मिलने की व्यवस्था है, इसी तरह की व्यवस्था नगर निगम के जोन क्रमांक 2 में भी लागू की जानी चाहिए। कार्यक्रम को पूर्व पार्षद सुरेंद्र छाबड़ा और रज्जन श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में भावेश पिथलिया, मुखी हरनाम तलरेजा, अमर वलेचा, नत्थू धनवानी, नंदलाल छाबड़ा, आसनदास पिदवानी, नंदलाल खिलनानी, अनिल गंगवानी, महेश आहूजा, दरियानामल, जयराम बठेजा, विजय मथानी, हेमनदास पोपटानी, राजू खिलनानी, मनोज पंजवानी, वजीर मोटवानी, मनीष टांक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।







