Breaking

गोबरा नवापारा के FCI गोदाम के पास झपटमारी करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार*

Chhattisgarh 19 January 2026

post


Advertisement

रायपुर । गोबरा नवापारा के FCI गोदाम के पास झपटमारी करने वाला 01 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 

18.01.2025 को प्रार्थी रमेश तिवारी गोबरा नवापारा का रिपोर्ट दर्ज कराया  कि जैन समाज का दिगम्बर संतो के आगमन में स्वागत के दौरान लोगों की काफी भीड़ थी संतो का स्वागत रैली नवापारा थाना से आगे FCI गोदाम के पास विप्र भवन के सामने पहुंचा था तभी एक हट्टा कट्टा युवक द्वारा प्रार्थी के पीछे जेब से नगद रकम 8,000/ रुपये को झपटमारी कर निकालकर भागने लगा प्रार्थी को जानकारी होने पर दौड़ कर लोगों को आवाज लगाया जिससे अन्य लोगों एवं मौके पर उपस्थित पुलिस पुलिसकर्मियों  के सहयोग से झपटमारी करने वाले युवक को घेराबंदी कर पकड़े पूछताछ करने पर अपना नाम निलेश मेश्राम पता लक्ष्मी नगर सुपेला भिलाई का रहने वाला बताया उक्त आरोपी को थाना गोबरा नवापारा पुलिस के सहयोग से थाना लाकर प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध  क्रमांक 20/2026 धारा- 304(2) BNS,का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ किया जो घटना दिनांक को अपराध करना स्वीकार किया एवं समक्ष गवाहों के आरोपी से 8,000/ रुपये जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर रायपुर न्यायालय भेजा गया।

You might also like!