Breaking

भरोसे का कत्ल: पिता की वफादारी पर बेटे ने पोती कालिख, सर्राफा कारोबारी के 70 लाख के जेवर लेकर हुआ फरार

Chhattisgarh 30 May 2026 (17)

post

RRT News- छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से आपसी विश्वास और धोखे की एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सर्राफा व्यापारी के साथ करीब 70 लाख रुपये की बड़ी धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवक ने उस व्यापारी के साथ दगाबाजी की, जिसके पास उसके पिता ने सालों तक पूरी ईमानदारी के साथ नौकरी की थी।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी के पिता लंबे समय से इसी सर्राफा दुकान में काम कर रहे थे, जिसके कारण पीड़ित व्यापारी का उस परिवार पर अटूट विश्वास था। इसी पुराने और गहरे भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी बेटे ने पहले तो व्यापारी का विश्वास जीता और फिर मौका पाकर दुकान से लाखों रुपये के सोने-चांदी के कीमती आभूषण समेटकर रफूचक्कर हो गया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है।

पीड़ित सर्राफा कारोबारी की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और चोरी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, ताकि जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार कर 70 लाख रुपये के जेवरात बरामद किए जा सकें।

You might also like!