Breaking
- Raipur PWD News: बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार, अक्टूबर में ह...
- Chhattisgarh Industrial News: माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक नई औद्...
- Cultural News: गुदुम बाजा और मोहरी की धुनों से गूंजा ‘रंग-तरंग’, लोक संस्कृति...
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व का आर्थिक सहारा...
- Mahasamund News: करेले की उन्नत खेती ने बदली किसान नारायण प्रसाद वर्मा की तस्...
- 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न कर...
- महिला कोष के ऋण से हरमनिया देवी की बदली जिंदगी, किराना-सिंगार दुकान बनी स्वाव...
- Raipur News: नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या रजवाड़े की बेटी के भविष्य को मिला...
- Bilaspur News: हिंसा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोहेल खान समेत 20 आरोपी ग...
- Dharamjaigarh News: जमीन फर्जीवाड़े में फरार तत्कालीन पटवारी गिरफ्तार, लैपटॉप...
निगम का बड़ा एक्शन: गुलमोहर पार्क के पास अवैध प्लाटिंग पर चली जेसीबी, मुरूम रोड का निर्माण ध्वस्त...

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के सख्त निर्देश पर, निगम जोन 7 नगर निवेश विभाग ने आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जोन 7 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 24, गुलमोहर पार्क रामनगर के पास, पवन अग्रवाल नामक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से सड़क निर्माण कर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर तत्काल और प्रभावी रोक लगाई गई। इस कार्रवाई का उद्देश्य अनधिकृत निर्माणों और अवैध रूप से हो रही प्लाटिंग गतिविधियों पर अंकुश लगाना था, जो शहर के सुनियोजित विकास में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।

जोन 7 के जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा के मार्गदर्शन और कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे, उप अभियंता नगर निवेश श्री राहुल थरानी की उपस्थिति में यह कार्रवाई पूरी की गई। निगम के अमले ने मौके पर पहुंचकर निर्मित की गई अवैध मुरूम रोड को तत्काल जेसीबी मशीन की सहायता से खोदकर ध्वस्त कर दिया। इस रोड को पूरी तरह से काटकर आवागमन को अवरुद्ध कर दिया गया, जिससे अवैध प्लाटिंग के लिए संभावित खरीद-बिक्री और निर्माण की गतिविधियों पर तत्काल कारगर रोक लग सकी।
निगम अधिकारियों ने बताया कि पवन अग्रवाल द्वारा की जा रही यह अवैध प्लाटिंग कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी नगर निगम जोन 7 नगर निवेश विभाग द्वारा उक्त अवैध प्लाटिंगकर्ता नागरिक के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद, उन्होंने दोबारा अवैध प्लाटिंग का प्रयास किया, जिस पर निगम ने त्वरित एक्शन लेते हुए न केवल निर्माण ध्वस्त किया, बल्कि भविष्य में ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए सख्त संदेश भी दिया है।
कार्रवाई के दौरान निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध प्लाटिंग और अनधिकृत निर्माण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर के विकास को कानूनी दायरे में बनाए रखने के लिए निगम पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए, नगर निगम जोन क्रमांक 7 नगर निवेश विभाग ने नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
आगे की कार्रवाई के तहत, नगर निगम जोन क्रमांक 7 नगर निवेश विभाग द्वारा अवैध प्लाटिंगकर्ता पवन अग्रवाल के खिलाफ सम्बंधित पुलिस थाना क्षेत्र में शीघ्र ही नामजद एफआईआर (FIR) दर्ज करवाई जाएगी। यह कदम अवैध निर्माणकर्ताओं के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसने और भविष्य में ऐसे प्रयासों को हतोत्साहित करने के लिए उठाया गया है, जिससे शहर में अवैध प्लाटिंग पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जा सके।







