Breaking
- Rajiv Ward Anganwadi Inauguration : विधायक पुरन्दर मिश्रा ने राजीव गांधी वार्...
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- 'लोकतंत्र को सबसे ब...
- Mahatari Vandan Yojana 33rd Installment : दीवाली से पहले महिलाओं के खातों में...
- नारायणपुर में वन मंत्री केदार कश्यप ने किया जिला स्तरीय युवा उत्सव और बस्तर ओ...
- Nirman Manthan Workshop : कार्यालय से लेकर फील्ड तक दिखनी चाहिए सक्रियता, पीड...
- Jashpur Mobile Medical Units : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में भारतीय...
- Chhattisgarh Film Hub Initiative : छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, मुख्य...
- दर्दनाक सड़क हादसा, एक्टिवा और बाइक की टक्कर के बाद ट्रेलर ने युवक-युवती को क...
- Rajyotsav 2026 Awards : राज्योत्सव 2026 में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प...
- Mahadev App Modus Operandi Update : सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद भी सक्र...
Jashpur Mobile Medical Units : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया शुभारंभ, हाट-बाजारों में मिलेगी निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं

रायपुर, 4 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर प्रवास के दौरान विश्राम गृह परिसर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) का औपचारिक शुभारंभ किया है। इन मोबाइल मेडिकल यूनिट्स के जरिए जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों में रहने वाले नागरिकों को उनके नजदीकी हाट-बाजारों में ही निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं और जांच की सुविधा मिल सकेगी। यह पहल विशेष रूप से उन वनांचलों के लिए वरदान साबित होगी जहां लोगों को इलाज के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह दृढ़ संकल्प है कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। विशेषकर जनजातीय बहुल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में किसी भी नागरिक को उपचार से वंचित न रहना पड़े, इसके लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हाट-बाजार ग्रामीण जीवन का केंद्र होते हैं, और वहां स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने से ग्रामीणों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
इस अवसर पर रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, जशपुर विधायक रायमुनि भगत, पत्थलगांव विधायक गोमती साय, सरगुजा संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।






