Breaking
- होटल कारोबारी दीपक टंडन के खिलाफ छठी FIR दर्ज, कोयला का ठेका दिलाने के नाम पर...
- Murder Case : खेत में बैल द्वारा धान चरने से नाराज आरोपी ने की मालिक की पीट-प...
- Development Works Inauguration : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुंगेली जिले क...
- जनजाति समाज के विकास और उत्थान को देख कांग्रेस पार्टी पीड़ा में है, मंत्री के...
- Birsa Munda Jayanti Special Article : आदिवासी अस्मिता और संस्कृति के रक्षक, म...
- Tribal Women Empowerment Chhattisgarh : आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान...
- Digital Governance Meeting : नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक ...
- Tribal Pride Day Chhattisgarh : जनजातीय गौरवशाली विरासत के सम्मान से सशक्त और...
- CG Agriculture Department Press Conference : किसानों की आर्थिक समृद्धि और खेत...
- CG School PPP Model : छत्तीसगढ़ में पीपीपी मॉडल पर संचालित होंगे 207 सरकारी स...
Murder Case : खेत में बैल द्वारा धान चरने से नाराज आरोपी ने की मालिक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जशपुर, 13 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से हत्या का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बैल के कारण उसके बुजुर्ग मालिक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। खेत में घुसकर धान चरने से नाराज एक व्यक्ति ने बैल के मालिक की लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस से मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार, मृतक का बैल गलती से आरोपी फिटू राम के खेत में चला गया था और वहां फसल चरने लगा था। इसी बात को लेकर आरोपी फिटू राम आगबबुला हो गया।
बैल के खेत में धान खाने से उपजे गुस्से में आरोपी ने बैल के मालिक बुजुर्ग पर हमला बोल दिया। आरोपी ने डंडे और लात-घूंसों से उसकी बेरहमी से जमकर पिटाई की, जिससे गंभीर चोटें आने के कारण बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपी फिटू राम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।




_2026112_121444_m.webp)

