Breaking
- Accident News: जोक नदी हादसे में पांचवें दिन मिला लापता भागीरथी साहू का शव
- Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की सिर पर वार कर हत्या, CCTV फुटेज से आर...
- Cyber Crime News: 500 रुपये की ड्रेस के चक्कर में नर्स से करीब 1 लाख की ठगी, ...
- Raipur Education News: दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की शिक्षा को आसान बना रहा ऑड...
- Chennai Tourism News: दक्षिण भारत के पर्यटन बाजार में छत्तीसगढ़ की दस्तक, 130...
- Raigarh Property News: महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री पर बड़ी राहत, शुल्...
- Raipur PWD News: बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार, अक्टूबर में ह...
- Chhattisgarh Industrial News: माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक नई औद्...
- Cultural News: गुदुम बाजा और मोहरी की धुनों से गूंजा ‘रंग-तरंग’, लोक संस्कृति...
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व का आर्थिक सहारा...
Commonwealth Games 2026: जशपुर के अनिमेष कुजूर का कमाल, 200 मीटर सेमीफाइनल में बनाई जगह, पदक की बढ़ी उम्मीद

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के युवा धावक अनिमेष कुजूर ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 200 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। ग्लासगो में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने अपना डेब्यू यादगार बनाते हुए महज 20.46 सेकंड में रेस पूरी की।

अनिमेष का प्रदर्शन सभी हीट्स के खिलाड़ियों में सातवां सबसे तेज रहा। प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार शीर्ष 16 धावकों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया, जिसमें अनिमेष ने भी अपना स्थान पक्का कर लिया।
छत्तीसगढ़ के इस उभरते एथलीट की उपलब्धि से प्रदेश में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों और देशवासियों को अब सेमीफाइनल और संभावित फाइनल में उनसे पदक जीतने की उम्मीद है।
अनिमेष कुजूर ने अपनी तेज रफ्तार और दमदार प्रदर्शन से यह साबित कर दिया है कि भारतीय एथलेटिक्स में नई प्रतिभाएं लगातार उभर रही हैं। अब उनकी नजर राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए पदक जीतने पर होगी।







