Breaking

मेडिकल शिक्षा का सपना हुआ साकार, 50 सीटों वाले सरकारी मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी

Chhattisgarh 14 July 2026

post

जांजगीर। जांजगीर-चांपा जिले को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50 एमबीबीएस सीटों वाले शासकीय मेडिकल कॉलेज के संचालन को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही जिले के विद्यार्थियों का अपने क्षेत्र में रहकर डॉक्टर बनने का सपना साकार होने जा रहा है।

Advertisement

एनएमसी की तीन सदस्यीय टीम ने 23 जून को मेडिकल कॉलेज परिसर और उससे संबद्ध जिला चिकित्सालय का विस्तृत निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उपलब्ध अधोसंरचना, चिकित्सा सुविधाओं, फैकल्टी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। सभी मानकों पर संतोषजनक पाए जाने के बाद आयोग ने कॉलेज को मान्यता प्रदान कर दी।

मेडिकल कॉलेज शुरू होने से जांजगीर-चांपा सहित आसपास के जिलों के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा का लाभ मिलेगा। साथ ही क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी और भविष्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है।

You might also like!