Breaking

Firecracker Seizure: जांजगीर-चांपा में रिहायशी इलाके से 8.56 लाख के पटाखे जब्त, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Crime 13 October 2026 (12)

post

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 176 किलोग्राम पटाखे जब्त किए हैं। जब्त पटाखों की अनुमानित कीमत 8 लाख 56 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने इस मामले में 52 वर्षीय आरोपी दीपक कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम बैजलपुर में की गई।

Advertisement

खाली मकान में रखा था पटाखों का भंडार

पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बैजलपुर स्थित महामाया क्रेशर के एक खाली मकान में रिहायशी इलाके के भीतर पटाखों का अवैध भंडारण कर उनकी बिक्री की जा रही है। सूचना मिलने के बाद बलौदा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। तलाशी के दौरान मकान में अलग-अलग कार्टूनों में विभिन्न प्रकार के पटाखे रखे मिले। पुलिस ने करीब 176 किलोग्राम पटाखे बरामद कर विधिवत जब्त कर लिए। इनकी कुल अनुमानित कीमत 8 लाख 56 हजार रुपये आंकी गई है।

नैला निवासी आरोपी गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने दीपक कुमार अग्रवाल (52 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 04, नैला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है। पुलिस की कार्रवाई अवैध रूप से पटाखों के भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना बलौदा के निरीक्षक मनोहर सिन्हा, निरीक्षक सुशील पटेल, साइबर थाना के एएसआई विवेक सिंह, प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवर सहित बलौदा थाना स्टाफ का योगदान रहा।

You might also like!