Breaking

Janjgir-Champa Gambling Raid: सुनसान मकान में जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, 4.28 लाख रुपये नकद जब्त

Chhattisgarh 21 September 2026

post

जांजगीर-चांपा। ग्रामीण क्षेत्र में जुआ गतिविधियों की सूचना पर जांजगीर पुलिस ने बनारी गांव के एक सुनसान मकान में छापामार कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, मौके पर ताश के पत्तों पर दांव लगाते हुए 9 आरोपियों को पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 4 लाख 28 हजार रुपये नकद और ताश की गड्डियां बरामद की गईं।

Advertisement

घेराबंदी कर मकान में दी दबिश

पुलिस को जांजगीर-चांपा के ग्रामीण इलाकों में जुआ गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिल रही थी। इसके बाद अलग-अलग क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही थी।

रविवार रात पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीएसपी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और रिस्पॉन्स टीम की संयुक्त टीम तैयार की गई। टीम ने बनारी गांव स्थित मकान की घेराबंदी कर अचानक दबिश दी। कार्रवाई के दौरान वहां जुआ खेल रहे 9 लोगों को पकड़ा गया।

4.28 लाख रुपये और ताश की गड्डियां बरामद

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से जुआ में इस्तेमाल की जा रही 4.28 लाख रुपये की नकदी और ताश की गड्डियां जब्त की गईं। पकड़े गए आरोपियों में जांजगीर और नैला क्षेत्र के कुछ कारोबारी भी शामिल बताए जा रहे हैं।

आरोपियों को न्यायालय में किया गया पेश

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की। न्यायालय में पेश करने से पहले आरोपियों को जुलूस के रूप में ले जाया गया। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

You might also like!