Breaking
- Cyber Crime News: मोबाइल गुम होने के बाद खाते से 5.12 लाख रुपये गायब, UPI के ...
- Raipur Janmashtami News: जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा, ब...
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
शिक्षकों की कमी पर छात्रों का विरोध: स्कूल में जड़ा ताला, पदस्थापना की मांग तेज

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लॉक स्थित जम्हारी हाईस्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों का आक्रोश सामने आया है। शुक्रवार को छात्रों ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़कर प्रदर्शन किया और शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

छात्रों का कहना है कि स्कूल में कई विषयों के शिक्षक लंबे समय से पदस्थ नहीं हैं। इसके कारण नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है और परीक्षा की तैयारी में भी परेशानी हो रही है।
जानकारी के अनुसार, वर्षों से कई पद रिक्त होने के बावजूद शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई है। इससे छात्रों में लगातार नाराजगी बढ़ रही है।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने मांग की कि स्कूल में जल्द से जल्द सभी रिक्त पदों पर शिक्षकों की पदस्थापना की जाए, ताकि पढ़ाई सुचारु रूप से संचालित हो सके। फिलहाल मामले को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।







