Breaking
- Road Repair Alert: कोरबा में सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश, निर्माण का...
- Aromatic Rice Farming: सुगंधित धान की खेती से शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार ...
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
Ishan Kishan Injury : टीम इंडिया टेंशन बढ़ी, ईशान किशन चोटिल! अभिषेक अस्पताल में भर्ती; नामीबिया के खिलाफ मैच पर सस्पेंस

Ishan Kishan Injury : टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा का पेट में इन्फेक्शन के चलते पहले ही अस्पताल में भर्ती है, टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. अब ईशान किशन के भी चोटिल होने की खबर ने टीम इंडिया की चिंता बढ़ा दी है.

बुधवार को अभ्यास करते समय ईशान किशन को पैर में चोट आई है. बताया जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर गेंद उनके बाएं पैर के अंगूठे पर जाकर लगी, जिसके बाद भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दर्द से कराहते हुए नजर आए. मैदान पर फिजियो द्वारा ईशान को ट्रीटमेंट लेते भी देखा गया.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार सूत्रों का कहना है कि ईशान ठीक हैं और घबराने जैसी कोई बात नहीं है.
अभिषेक शर्मा हैं बीमार
नामीबिया के साथ मैच से पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में तिलक वर्मा ने बताया कि अभिषेक शर्मा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. तिलक ने बताया कि अभिषेक कल नामीबिया के साथ खेल पाएंगे या नहीं, इसका फैसला कल मैच से ठीक पहले लिया जाएगा.
भारत अभी ग्रुप A की पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है. पाकिस्तान अपने दोनों मैच जीत चुका है, जिसके अभी 4 अंक हैं. वहीं नामीबिया को हराकर टीम इंडिया एक बार फिर पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ सकती है.







