*अब सिविल लाइन सी -3 से होगा कमिश्नरेट के समस्त कार्यो का संचालन*
रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने नए पुलिस कमिश्नर कार्यालय का शुभारंभ किया। पुलिस कमिश्नर कार्यालय के समस्त कार्यो का संपादन, सिविल लाइन सी -3 स्थित नए कमिश्नरेट कार्यालय से किया जाएगा।
उद्घाटन के दौरान अमित कामले, एडिशनल कमिश्नर ऑफ़ पुलिस , रायपुर , डीसीपी नार्थ मयंक गुर्जर , डीसीपी सेंट्रल उमेश गुप्ता , डीसीपी वेस्ट संदीप पटेल , डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला, डीसीपी ट्रैफिक विकास कुमार एवं अन्य राजपत्रित अधिकारी तथा समस्त कार्यालयीन स्टाफ भी उपस्थित रहे ।








