Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
Iran-US Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने किया युद्ध रोकने का ऐलान, होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा; जानें 10 बड़े अपडेट्स

Iran-US Ceasefire: वाशिंगटन/तेहरान: मध्य पूर्व (Middle East) में जारी तनाव के बीच एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (8 अप्रैल, 2026) को ईरान के साथ युद्धविराम (Ceasefire) का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। 40 दिनों तक चली भीषण जंग के बाद दोनों देश संघर्ष रोकने पर सहमत हुए हैं।

ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट को तुरंत और सुरक्षित रूप से खोलता है, तो अमेरिका अगले दो हफ्तों तक बमबारी और हमलों को निलंबित रखेगा।
सीजफायर से जुड़े 10 प्रमुख घटनाक्रम:
1. इस्लामाबाद में होगी शांति वार्ता: ट्रंप ने ईरान के 10 सूत्रीय शांति प्रस्ताव को 'व्यावहारिक' बताया है। अब शांति की रूपरेखा तय करने के लिए 10 अप्रैल को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय बैठक होगी।
2. बुनियादी ढांचों पर हमला टला: अमेरिका ने भरोसा दिया है कि वह अब ईरान के पावर प्लांट, पुलों और अन्य सिविलियन बुनियादी ढांचों को निशाना नहीं बनाएगा।
3. होर्मुज स्ट्रेट का खुलना: समझौते की सबसे बड़ी शर्त होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलना है। ईरान दो सप्ताह के लिए यहां से जहाजों के सुरक्षित आवागमन पर सहमत हो गया है।
4. ईरान की जीत का दावा: तेहरान ने इस सीजफायर को अपनी कूटनीतिक जीत बताया है। ईरान की सुरक्षा परिषद का कहना है कि अमेरिका को उनकी शर्तें माननी पड़ीं।
5. व्हाइट हाउस का कड़ा रुख: अमेरिका ने ईरान के दावे को खारिज करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप की सैन्य शक्ति और दबाव के कारण ईरान को झुकना पड़ा और होर्मुज स्ट्रेट खोलने पर मजबूर होना पड़ा।
6. इजरायल का रुख अभी भी सख्त: हालांकि व्हाइट हाउस ने कहा है कि इजरायल बमबारी रोकने को तैयार है, लेकिन जमीनी स्तर पर इजरायली सेना के हमले जारी रहने की खबरें हैं। तेल अवीव से आधिकारिक बयान का इंतजार है।
7. खाड़ी देशों में अलर्ट: सीजफायर के ऐलान के बावजूद सुरक्षा के मद्देनजर सऊदी अरब, बहरीन और कुवैत जैसे देशों में मिसाइल अलर्ट जारी रखा गया है।
8. ईरान की नई शर्तें: ईरान की दीर्घकालिक योजना में होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर टैक्स लगाना और क्षेत्र से अमेरिकी सेना की वापसी शामिल है। ईरान इन पैसों का इस्तेमाल युद्ध से हुए नुकसान की भरपाई (पुनर्निर्माण) के लिए करना चाहता है।
9. लेबनान में भी शांति की मांग: पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस सीजफायर में इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच भी जंग रोकने की मांग शामिल है।
10. शुक्रवार को अहम बैठक: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों को इस्लामाबाद आमंत्रित किया है, जहां स्थायी शांति की दिशा में रोडमैप तैयार किया जा सकता है।







