Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
IPL 2026 banned : बांग्लादेश में IPL टेलीकास्ट पर रोक

IPL 2026 banned : भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ते तनाव के बीच बांग्लादेश सरकार ने IPL के सभी मैचों के प्रसारण पर रोक लगा दी है। यह फैसला बीसीसीआई और बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान से जुड़े विवाद के बाद लिया गया। सरकार का कहना है कि बिना कारण खिलाड़ी को रिलीज किए जाने से देश की भावनाएं आहत हुई हैं। वहीं, इस विवाद का असर 2026 टी20 वर्ल्ड कप पर भी पड़ सकता है।

मुस्तफिजुर रहमान विवाद बना वजह
बताया जा रहा है कि आईपीएल 2026 से पहले बीसीसीआई ने KKR को मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया था। बिना स्पष्ट कारण बताए गए इस फैसले से बांग्लादेश में नाराजगी फैल गई।
सरकार का आधिकारिक बयान
बांग्लादेश सरकार ने अपने बयान में कहा है कि बीसीसीआई के इस फैसले से देश की जनता की भावनाएं आहत हुई हैं। इसी कारण अगले आदेश तक बांग्लादेश में आईपीएल से जुड़े सभी मैचों और कार्यक्रमों के टेलीकास्ट पर रोक लगाई जा रही है।







