Breaking

iPhone 18 Pro और 18 Pro Max लॉन्च टाइमलाइन लीक, कैमरा से लेकर बैटरी तक बड़े अपग्रेड की तैयारी

TECHNOLOGY RRT News Desk 09 January 2026

post

iPhone 18 Pro और 18 Pro Max : हर साल की तरह इस साल भी ऐप्पल सितंबर में अपनी नई आईफोन लाइनअप पेश कर सकती है। ताज़ा लीक्स की मानें तो सितंबर 2026 में कंपनी iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ अपने पहले फोल्डेबल आईफोन से भी पर्दा उठा सकती है। इस बार प्रो मॉडल्स में डिजाइन, कैमरा और परफॉर्मेंस के मोर्चे पर बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Advertisement


डिजाइन में बड़ा बदलाव

लीक्स के मुताबिक iPhone 18 Pro सीरीज में इन-डिस्प्ले Face ID दिया जा सकता है। इससे डायनामिक आइलैंड हट सकता है और फ्रंट कैमरा को स्क्रीन के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में शिफ्ट किया जा सकता है। ऐसे में फोन का फ्रंट लुक पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा। वहीं रियर पैनल में ऐप्पल सेम-टोन कलर फिनिश दे सकती है, जो प्रीमियम लुक को और उभार देगा।


कैमरा में प्रो-लेवल अपग्रेड

iPhone 18 Pro और Pro Max के रियर कैमरा सेटअप में वेरिएबल अपर्चर मिलने की चर्चा है। इससे यूजर्स लाइट कंडीशन के हिसाब से अपर्चर एडजस्ट कर पाएंगे, जिससे लो-लाइट और डे-लाइट दोनों में बेहतर फोटोग्राफी संभव होगी। वहीं Pro Max वेरिएंट में सैमसंग का थ्री-लेयर स्टैक्ड इमेज सेंसर मिलने की उम्मीद है, जो इमेज क्वालिटी को नई ऊंचाई दे सकता है।


A20 Pro चिपसेट से बढ़ेगी ताकत

अपकमिंग प्रो मॉडल्स में ऐप्पल का अब तक का सबसे एडवांस A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें नया पैकेजिंग मेथड इस्तेमाल होगा, जिसमें RAM को उसी वेफर पर प्लेस किया जाएगा जहां CPU, GPU और न्यूरल इंजन मौजूद होंगे। इससे परफॉर्मेंस के साथ-साथ पावर एफिशिएंसी भी बेहतर होगी।


बैटरी में भी इजाफा

iPhone 18 Pro Max में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसकी क्षमता करीब 5100mAh हो सकती है। बड़ी बैटरी के चलते फोन की मोटाई थोड़ी बढ़ सकती है, लेकिन लंबा बैकअप इसका बड़ा फायदा होगा।


कीमत क्या होगी?

फिलहाल iPhone 18 Pro सीरीज की आधिकारिक कीमत सामने नहीं आई है। हालांकि माना जा रहा है कि इसकी कीमत iPhone 17 सीरीज के आसपास रह सकती है। भारत में iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये और Pro Max की 1,49,900 रुपये है। ऐसे में नए मॉडल्स के लिए ग्राहकों को थोड़ी ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है।


लीक्स पर भरोसा किया जाए तो iPhone 18 Pro और 18 Pro Max डिजाइन से लेकर कैमरा, चिपसेट और बैटरी तक हर मोर्चे पर बड़ा अपग्रेड लेकर आ सकते हैं। अगर ये सभी फीचर्स सच साबित होते हैं, तो iPhone 18 Pro सीरीज ऐप्पल की अब तक की सबसे पावरफुल और इनोवेटिव लाइनअप में शामिल हो सकती है।

You might also like!