Breaking
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
- Raipur Culture News: ‘रंग तरंग’ के अंतिम दिन लोक वाद्ययंत्रों की थाप पर जीवंत...
- Ambikapur Environment News: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से हरित होंगी गृह निर्माण मं...
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर नवा रायपुर में 2036 पौधों का रोपण, खिलाड़ियों का सम्मान कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बढ़ाया उत्साह

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के ग्राम पलोद में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित वृक्षारोपण एवं खिलाड़ी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने रुद्राक्ष का पौधा रोपित किया और खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल और पर्यावरण संरक्षण को राष्ट्र निर्माण के दो महत्वपूर्ण आधार बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ने वर्ष 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए दावा प्रस्तुत किया है। इसी राष्ट्रीय संकल्प के समर्थन में कार्यक्रम के दौरान प्रतीकात्मक रूप से 2036 पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित, स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प भी है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए आधुनिक खेल अधोसंरचना और बेहतर सुविधाएं विकसित कर रही है।
मुख्यमंत्री ने बस्तर ओलंपिक और खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि इन आयोजनों ने प्रदेश के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच दिया है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और वन विभाग के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहित अनेक जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी और गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।







