Breaking

Indravati Tiger Reserve: चार दशक बाद पर्यटकों के लिए खुलेगा इंद्रावती टाइगर रिजर्व, 1 नवंबर से शुरू होगा पर्यटन

Chhattisgarh 17 September 2026

post

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर क्षेत्र में स्थित इंद्रावती टाइगर रिजर्व करीब चार दशक के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर पर्यटकों के लिए खुलने जा रहा है। रिजर्व को 1 नवंबर 2026 से आधिकारिक रूप से पर्यटन के लिए खोलने की तैयारी है। लंबे समय बाद यहां पर्यटकों को प्राकृतिक जंगल और वन्यजीवों को करीब से देखने का अवसर मिलेगा।

Advertisement

इंद्रावती टाइगर रिजर्व बीजापुर जिले में स्थित है और अपनी जैव विविधता, घने जंगलों तथा वन्यजीवों के लिए जाना जाता है। पर्यटन शुरू होने के बाद यहां आने वाले पर्यटक बाघ समेत विभिन्न वन्यजीवों और प्राकृतिक वातावरण का अनुभव कर सकेंगे।

पर्यटन गतिविधियों के शुरू होने से क्षेत्र में रोजगार और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही पर्यटकों को बस्तर की पारंपरिक जनजातीय संस्कृति, स्थानीय जीवनशैली और समृद्ध विरासत से परिचित कराने पर भी जोर दिया जाएगा।

करीब 40 साल बाद रिजर्व के पर्यटन के लिए खुलने को वन्यजीव और प्रकृति प्रेमियों के लिए महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। आने वाले समय में इंद्रावती टाइगर रिजर्व बस्तर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी नई पहचान बना सकता है।

You might also like!