Breaking
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कमला नेहरू महाविद्यालय में विशेष व्याख्यान, यु...
- छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, टोल प्लाजा पर ट्रकों की कतार पर ...
- शिकार की तैयारी कर रहा शिकारी गिरफ्तार, जाल समेत गुलेल और अन्य सामान बरामद
- लोकभवन में स्वतंत्रता दिवस पर स्वागत समारोह, प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों की ह...
- शराब को लेकर मां-बेटे में विवाद, बेटे पर मां की हत्या का आरोप
- असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने दिए 5 करोड़ रुपये, CM स...
- प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने घरों में तिरंगा फहराकर मनाया 80वां...
- स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली बच्चों ने बिखेरी संस्कृति की रंगत, सरगुजा स...
- स्वतंत्रता दिवस 2026: रायपुर में CM साय ने फहराया तिरंगा, 17 प्लाटूनों ने किय...
- स्वतंत्रता संग्राम से विकसित छत्तीसगढ़ तक की गौरवगाथा, टाउन हॉल में सात दिवसी...
स्वतंत्रता दिवस 2026: रायपुर में CM साय ने फहराया तिरंगा, 17 प्लाटूनों ने किया शानदार मार्च पास्ट

रायपुर, 15 अगस्त 2026। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के नाम अपना संदेश भी दिया। समारोह में सुरक्षा बलों, पुलिस, एनसीसी और विभिन्न दलों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को भव्य बनाया।

17 प्लाटूनों ने किया शानदार मार्च पास्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में कुल 17 प्लाटूनों ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री विमल कुमार पाठक ने किया, जबकि परेड टूआईसी श्री निशांत गौरव कुर्रे रहे। इस बार बिहार पुलिस की टुकड़ी को आमंत्रित वर्ग में शामिल किया गया। परेड में बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, छत्तीसगढ़ पुलिस, जेल पुलिस, नगर सेना, एनसीसी सहित अन्य दल शामिल रहे। घुड़सवार दल और डॉग स्क्वॉड ने भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। महिला बैगपाइपर बैंड दल की प्रस्तुति भी समारोह का विशेष आकर्षण रही।
केंद्रीय बलों में ITBP को मिला पहला स्थान
परेड के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दलों को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। केंद्रीय बलों की श्रेणी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की टुकड़ी ने पहला स्थान हासिल किया। विजेता दल को 5 हजार रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं सीमा सुरक्षा बल (BSF) को दूसरा और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को तीसरा स्थान मिला। BSF को 3 हजार रुपये और CRPF को 2 हजार रुपये की नकद राशि के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई।
राज्य बलों में महिला सशस्त्र बल अव्वल
राज्य बलों की श्रेणी में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (महिला) की टुकड़ी ने पहला स्थान प्राप्त किया। विजेता दल को 5 हजार रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ जेल पुलिस की टुकड़ी दूसरे स्थान पर रही, जिसे 3 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं छत्तीसगढ़ सशस्त्र पुलिस बल (पुरुष) ने तीसरा स्थान हासिल किया और उसे 2 हजार रुपये की नकद राशि व ट्रॉफी दी गई।
NCC गर्ल्स ने मारी बाजी
कंटीजेंट एनसीसी वर्ग में एनसीसी गर्ल्स की टुकड़ी प्रथम और एनसीसी बॉयज की टुकड़ी दूसरे स्थान पर रही। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दोनों दलों के कमांडरों को ट्रॉफी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
समारोह में परेड टूआईसी श्री निशांत गौरव कुर्रे, परेड कमांडर श्री विमल कुमार पाठक, महिला बैगपाइपर दल की कमांडर श्रीमती सोनबती ठाकुर, घुड़सवार दल के कमांडर श्री अनिल यादव और श्वान दल के कमांडर श्री राज कपूर को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा परेड प्रस्तुतियों में योगदान देने वाले डॉ. अनुराधा दुबे और श्री मनीष परमानंद को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित यह समारोह देशभक्ति और अनुशासन की भावना से सराबोर रहा। मार्च पास्ट में शामिल जवानों, पुलिसकर्मियों, एनसीसी कैडेट्स और अन्य दलों ने अपने शानदार प्रदर्शन से स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बना दिया।







