Breaking
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद ह...
IND Vs SA : टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को चटाई धूल, 9 विकेट से रौंदा, 2-1 से जीती सीरीज

IND Vs SA : टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हरा दिया है. इसी जीत के साथ ही भारत ने 2-1 से सीरीज जीत लिया. इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल ने अपने करियर का पहला शतक लगाया, वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भी फिफ्टी लगाई.

इस मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम 270 रनों पर सिमट गई थी. जवाब में टीम इंडिया ने 61 गेंद रहते 9 विकेट से यह मैच जीत लिया.
271 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई टीम इंडिया को रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने शानदार शुरुआत दिलाई और 155 रन की सलामी साझेदारी की. जायसवाल इस मैच में 121 गेंद में 116 रन बनाकर नाबाद लौटे. इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 2 छक्के लगाए.
रोहित शर्मा ने 75 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के भी शामिल रहे. विराट कोहली ने 45 गेंद में 65 रन बनाकर नाबाद लौटे. इस तेजतर्रार पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए.







