Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
IND vs SA 2nd ODI : विराट-ऋतुराज ने जड़ा धमाकेदार शतक, दक्षिण अफ्रीका को 359 का लक्ष्य

IND vs SA 2nd ODI : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने साऊथ अफ्रीका को 359 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत के लिए ऋतुराज 105 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली ने 102 रन की पारी खेली।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत ज्यादा खास नहीं रही और रोहित शर्मा (14) और यशस्वी जायसवाल (22) की ओपनिंग जोड़ी 60 रन के कुल स्कोर तक पवेलियन लौट गई।
इसके बाद कोहली और गायकवाड़ ने पारी को संभालते हुए 156 गेंदों में 195 रनों की शानदार साझेदारी की। गायकवाड़ ने अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ते हुए 83 गेंदों में 105 रन की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 2 छक्के जड़े। वहीं कोहली ने लगातार दूसरा और वनडे करियर का 53वां शतक लगाते हुए 93 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के जड़कर 102 रन बनाए।
अंतिम ओवरों में कप्तान राहुल ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाए। उन्होंने 43 गेंदों में नाबाद 66 रन पारी खेली। जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 358 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए मार्को यान्सेन ने 2 विकेट, नांद्रे बर्गर और लुंगी एंगिडी ने 1-1 विकेट लिया।







