Breaking

IND vs NZ : भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का आगाज आज से, फ्री में यहां देखें लाइव मैच, प्लेइंग-11 पर सबकी नजर

Sports 11 January 2026

post

IND vs NZ : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज आज रविवार, 11 जनवरी 2026 से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला गुजरात के वडोदरा स्थित कोटाम्बी (BCA) स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। 

Advertisement


फ्री में कैसे देखें लाइव मैच

भारत में यह वनडे सीरीज टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव दिखाई जाएगी। वहीं मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हॉटस्टार/जियो सिनेमा के जरिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है। कुछ प्लेटफॉर्म्स पर ट्रायल या सीमित फ्री एक्सेस के जरिए भी मैच देखने का मौका मिल सकता है।


प्लेइंग-11 होगी दिलचस्प

पहले वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज.

You might also like!