Breaking
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
- Raipur Culture News: ‘रंग तरंग’ के अंतिम दिन लोक वाद्ययंत्रों की थाप पर जीवंत...
- Ambikapur Environment News: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से हरित होंगी गृह निर्माण मं...
शिवपुरी में शादी से एक दिन पहले प्रेमी संग भागी युवती, परिजनों ने बहू को पीटा, मासूम बेटे की हत्या की दी धमकी

शिवपुरी। रन्नौद थानांतर्गत ग्राम बामौरकलां में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक युवती (अनीता) अपने रिश्तेदार देवेंद्र कुशवाह के साथ भाग गई। युवती के परिजनों को संदेह है कि उनकी बहू रेखा ने ही उसे भगाने में मदद की है। इसी शक के चलते रेखा के साथ न केवल मारपीट की जा रही है, बल्कि उसके पति और मासूम बच्चे को भी निशाना बनाया जा रहा है। थाने में सुनवाई न होने के बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

रिश्तेदारी में पनपा प्रेम और शादी से इंकार
जानकारी के अनुसार, बामौरकलां निवासी रेखा कुशवाह की मौसी का बेटा देवेंद्र अक्सर रेखा के घर आता-जाता था। इसी दौरान उसकी पहचान रेखा के चाचा ससुर शिशुपाल कुशवाह की बेटी अनीता से हुई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया और उन्होंने साथ रहने का फैसला कर लिया। जब अनीता के परिजनों ने उसके लिए लड़का देखना शुरू किया, तो उसने देवेंद्र से शादी की इच्छा जताई, लेकिन परिजनों ने साफ मना कर दिया।
रिश्तेदारों को संदेह और घर में घुसकर हमला
रेखा के अनुसार, अनीता को देखने के लिए 29 दिसंबर को लड़का आने वाला था, लेकिन वह एक रात पहले 28 दिसंबर को ही देवेंद्र के साथ भाग गई। इसके बाद अनीता के परिजन - जिनमें शिशुपाल, लक्ष्मण, सुरेश, माखन, राजेश, पिंकी, किरन और अन्य शामिल हैं - रेखा के घर पहुंचे। उन्होंने रेखा के साथ मारपीट की और उसके आठ साल के बेटे को जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार सुबह भी आरोपियों ने घर में घुसकर सामान की तोड़फोड़ की और रेखा की सास व बच्चे के साथ मारपीट कर घर में आग लगाने का प्रयास किया।
पुलिस की भूमिका और पीड़िता की शिकायत
पीड़िता रेखा ने बताया कि जब वह शिकायत लेकर रन्नौद थाने पहुंची, तो पुलिस ने उसकी बात सुनने के बजाय उसे ही डांट दिया। पुलिस का कहना था कि चूंकि उसने लड़की को भगाया है, इसलिए परिजन तो मारपीट करेंगे ही। इस रवैये से परेशान होकर रेखा एसपी ऑफिस पहुंची और शिकायत दर्ज कराते हुए मांग की कि असली आरोपियों (देवेंद्र और उसके परिवार) पर कार्रवाई की जाए और उसके परिवार पर हो रहे हमलों को रोका जाए।







