Breaking
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद ह...
छत्तीसगढ़ में कपड़ा व्यापारी के बेटे ने तेज रफ्तार गाड़ी से डेढ़ दर्जन लोगों को रौंदा, एक की मौत; आक्रोशित भीड़ ने घर घेरा

बेमेतरा। स्थानीय थोक कपड़ा व्यापारी बंटी सलूजा के पुत्र क्रिस सलूजा ने रविवार शाम अपनी डिफेंडर गाड़ी से लगभग डेढ़ दर्जन लोगों को रौंद दिया। घटना में एक व्यक्ति जीवन राम साहू की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि मृतकों की संख्या दो से तीन हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घर में जा छिपा
लोगों को कुचलने के बाद आरोपी क्रिस सलूजा अपने घर जाकर छिप गया। जब पीड़ित और स्थानीय लोग वहां पहुंचे तो व्यापारी बंटी सलूजा ने न केवल बदतमीजी की, बल्कि लोगों को धमकाते हुए सबको निपटा देने की बात कही। इससे भीड़ आक्रोशित हो उठी और देर रात तक व्यापारी के घर में तोड़फोड़ होती रही।
गिरफ्तारी की मांग
इधर पुलिस की मौजूदगी बेहद कम थी, जिससे हालात संभालना मुश्किल हो गया। भीड़ ने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि आरोपित को थाने ले जाने के बजाय पेट्रोलिंग टीम ने उसे घर तक छोड़ा। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। देर रात तक लोग व्यापारी के घर डटे रहे और आरोपित व उसके परिवार की गिरफ्तारी की मांग करते रहे।
समाचार लिखे जाने तक स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी। मृतकों की सही संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी थी, लेकिन कई गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती कराए गए।







