Breaking
- Raipur Janmashtami News: जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा, ब...
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
- Raipur Culture News: ‘रंग तरंग’ के अंतिम दिन लोक वाद्ययंत्रों की थाप पर जीवंत...
अवैध वाटर फिल्टर प्लांट पर नगर निगम का एक्शन, भाठागांव में सीलबंद की गई यूनिट

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की जोन-5 टीम ने भाठागांव आवासीय कॉलोनी में आवासीय भवन का अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग कर संचालित किए जा रहे एक लघु वाटर फिल्टर प्लांट पर कार्रवाई करते हुए उसे सीलबंद कर दिया। यह कार्रवाई आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जनशिकायत मिलने के बाद की गई।

नगर निगम की टीम ने स्थल निरीक्षण के दौरान पाया कि आवासीय भवन में बिना आवश्यक अनुमति के व्यावसायिक गतिविधि संचालित की जा रही थी। इससे पहले संचालक दिनेश वधानी को नोटिस जारी कर निर्धारित समय सीमा के भीतर गतिविधि बंद करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन नोटिस की शर्तों का पालन नहीं किया गया।
इसके बाद नगर निगम ने छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 और प्रचलित नियमों के तहत वाटर फिल्टर प्लांट को सीलबंद कर दिया। निगम ने चेतावनी दी है कि बिना सक्षम अनुमति के सील हटाकर दोबारा व्यावसायिक गतिविधि संचालित करने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।







