Breaking
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
- Raipur Culture News: ‘रंग तरंग’ के अंतिम दिन लोक वाद्ययंत्रों की थाप पर जीवंत...
- Ambikapur Environment News: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से हरित होंगी गृह निर्माण मं...
- Accident News: जोक नदी हादसे में पांचवें दिन मिला लापता भागीरथी साहू का शव
- Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की सिर पर वार कर हत्या, CCTV फुटेज से आर...
- Cyber Crime News: 500 रुपये की ड्रेस के चक्कर में नर्स से करीब 1 लाख की ठगी, ...
खनिज माफियाओं पर सर्जिकल स्ट्राइक: पैरी नदी में अवैध खनन करती 3 चैन माउंटेन मशीनें और हाईवा जब्त, सीएम साय के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई

रायपुर/गरियाबंद। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कड़े निर्देशों के बाद छत्तीसगढ़ में खनिज माफियाओं और अवैध उत्खनन के खिलाफ प्रशासन का डंडा लगातार चल रहा है। इसी कड़ी में खनिज विभाग की केंद्रीय खनि उड़नदस्ता (Central Mineral Squad) और जिला स्तरीय संयुक्त टीम ने गरियाबंद जिले में एक बहुत बड़ी और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने पैरी नदी में अवैध रूप से रेत का सीना चीर रही तीन भारी-भरकम चैन माउंटेन (पोकलेन) मशीनों और अवैध परिवहन में लगे एक हाईवा वाहन को रंगे हाथों जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खनिज विभाग के सचिव और संचालक के विशेष दिशा-निर्देश पर केंद्रीय उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने 8 जून 2026 को गरियाबंद जिले के राजिम तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुरुसकेरा स्थित पैरी नदी में औचक दबिश दी थी। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि नियमों को ताक पर रखकर नदी के भीतर से मशीनों के माध्यम से गौण खनिज (साधारण रेत) का भारी मात्रा में अवैध उत्खनन किया जा रहा था।
अधिकारियों ने तत्काल एक्शन लेते हुए खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 के तहत कड़ा कदम उठाया और मौके पर चल रही तीनों चैन माउंटेन मशीनों को जब्त कर उन्हें वहीं सील कर दिया। इसके साथ ही खदान संचालक और मशीन मालिकों के खिलाफ अवैध उत्खनन का केस दर्ज कर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कार्रवाई के दौरान रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक हाईवा वाहन को भी पकड़ा गया, जिसे सुरक्षार्थ राजिम थाने की कस्टडी में खड़ा करा दिया गया है।
इस बड़ी कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साफ शब्दों में कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और खनिज संपदा के नियमानुसार दोहन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अवैध उत्खनन और परिवहन में शामिल किसी भी रसूखदार व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ बिना किसी समझौते के कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।







