Breaking
- Road News: बदहाल सड़क ने रोकी रफ्तार, शिक्षक दिवस कार्यक्रम में दो घंटे देर स...
- Security News: पुष्पपाल के जंगल में मिला नक्सली डंप, पिस्टल-वॉकी-टॉकी समेत वि...
- Crime News: बच्चों को डराकर जेवर-कैश लेने का आरोप, महिला और पति पर केस; 11 वर...
- Raipur Social Media Case: महापौर से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो मामले में सोमा देव...
- Raipur Teacher Protest: टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों का तुता मैदान में सत्याग्रह, ...
- Raigarh Farmer Success: बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली तस्वीर, टमाटर-बैं...
- GPM Mineral Action News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-...
- Lokrang Parv: 6 से 8 सितंबर तक लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा मुक्ताकाशी मंच
- Dhamtari Kurud News: ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का आयुक्त तारन प्रकाश स...
- Teacher Award News: शिक्षक दिवस पर 21 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, रामविचार नेता...
नक्सलमुक्त मोहला-मानपुर में पहली बार आईजी की रेंज बैठक, स्मार्ट पुलिसिंग और सुरक्षा रणनीति पर बड़ा मंथन

मोहला-मानपुर। नक्सल प्रभाव से मुक्त होने के बाद मोहला-मानपुर जिले में पहली बार पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बालाजी राव की अध्यक्षता में रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने और लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में राजनांदगांव पुलिस रेंज के अंतर्गत आने वाले राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कबीरधाम और मोहला-मानपुर जिलों के पुलिस अधीक्षक शामिल हुए। अधिकारियों ने अपने-अपने जिलों की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग से जुड़े कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की।
आईजी बालाजी राव ने तकनीक आधारित जनोन्मुखी पुलिसिंग, नवाचारों के प्रभावी क्रियान्वयन और लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को आम जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने, अपराध नियंत्रण में तेजी लाने और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने, बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।







