Breaking

शुरू हुआ HPV टीकाकरण अभियान, 14 साल की बेटियों को 18 जुलाई तक लगेगा मुफ्त जीवनरक्षक टीका

Chhattisgarh RRT News Desk 13 July 2026

post

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में 13 से 18 जुलाई तक विशेष एचपीवी (HPV) टीकाकरण सप्ताह की शुरुआत हो गई है। इस अभियान के तहत 14 वर्ष की सभी पात्र बालिकाओं को सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर से बचाव के लिए निःशुल्क जीवनरक्षक HPV टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Advertisement

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने बताया कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है। समय पर लगाया गया HPV टीका इस गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे सुरक्षित और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित माध्यम माना जाता है। टीकाकरण की सुविधा जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र (HWC), चिन्हित विद्यालयों और विशेष टीकाकरण सत्र स्थलों पर निःशुल्क उपलब्ध रहेगी।

धमतरी कलेक्टर ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रांति पर ध्यान न दें और अपनी 14 वर्ष की बेटियों को समय पर यह टीका अवश्य लगवाएं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों, स्वयंसेवी संगठनों और सामाजिक संस्थाओं से भी अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया, ताकि जिले की कोई भी पात्र बालिका इस जीवनरक्षक टीके से वंचित न रहे।

You might also like!