Breaking

होटल कारोबारी दीपक टंडन के खिलाफ छठी FIR दर्ज, कोयला का ठेका दिलाने के नाम पर 27.90 लाख रुपये की ठगी और धमकी का मामला

Chhattisgarh 13 November 2026 (9)

post

रायपुर, 13 नवंबर 2026। ​विवादों में घिरे होटल कारोबारी दीपक टंडन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रायपुर, बिलासपुर और सक्ति जिलों के बाद अब कोरबा जिले में भी उनके खिलाफ छठी FIR दर्ज की गई है। इस बार उन पर कोयला का ठेका दिलाने के नाम पर 27 लाख 90 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने और पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर दीपका पुलिस ने मामले की विधिवत जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

​क्या है पूरा मामला?

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 09 निवासी अंकित सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके पिता महेंद्र सिंह के साथ पूर्व में 27 लाख 90 हजार रुपये की ठगी की गई थी। इस मामले में वर्ष 2020 में थाना दीपका में अपराध क्रमांक 160/2020 दर्ज कराया गया था।

​आरोप है कि इस मामले से बचने के लिए बाद में दीपक टंडन ने समझौते का एक शपथ पत्र दिया था। समझौते के तहत उसने पांच लाख रुपये तत्काल देने और शेष बची हुई रकम को धीरे-धीरे लौटाने का भरोसा दिलाया था, लेकिन इसके बावजूद पूरी रकम नहीं लौटाई गई। जब पीड़ित पक्ष ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। परेशान होकर पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने यह कड़ी कार्रवाई की है।

You might also like!