Breaking
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
- Narayanpur Security: अदनार के जंगल में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पुराने मा...
- Road Project: सेरीखेड़ी से सरोना तक बदलेगा सफर, 14.25 किमी सर्विस रोड चौड़ीकर...
- Sukma Relief News: डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने नक्सल पीड़ित परिवारों को दिया सहार...
- Health Chhattisgarh: स्वाइन फ्लू के 110 मामले, रायपुर में सबसे ज्यादा 56 मरीज
- Chhattisgarh LPG News: e-KYC पूरा नहीं कराने वालों के गैस कनेक्शन पर असर, 6 ल...
- Women Empowerment Chhattisgarh: महतारी वंदन की 31वीं किस्त से कुसुम की रक्षाब...
- Sports Raipur: राष्ट्रीय खेल दिवस पर केटीयू में पारंपरिक और नवाचारी खेलों की धूम
- Education Chhattisgarh: राज्यपाल रमेन डेका ने विद्यार्थियों से कहा- लक्ष्य के...
- Sports Chhattisgarh: खेल प्रतिभाओं को सम्मान, 666 खिलाड़ियों-प्रशिक्षकों को म...
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे में भयानक हादसा, 5 लोग जिंदा जले, चालक बुरी तरह झुलसा

अलवर। राजस्थान के अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार की देर रात दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यहां लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और उसमें सवार एक परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

मृतकों में तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्ची शामिल हैं। सभी मध्य प्रदेश के श्योपुर के रहने वाले थे और वैष्णो देवी के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। यह भयावह हादसा रात करीब 11 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चैनल नंबर 115/300 के पास हुआ. शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार सीएनजी और पेट्रोल दोनों से चलने वाली थी. रास्ते में अचानक सीएनजी गैस का रिसाव हुआ, जिसके बाद कार में आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही सेकंड में पूरी गाड़ी उसकी चपेट में आ गई।
पुलिस का कहना है कि मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के चैनपुरा गांव का परिवार वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गया था. ये सभी लोग किराए की टैक्सी से वापस अपने गांव लौट रहे थे। देर रात जब कार अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में मौजपुर के पास पहुंची, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के समय परिवार के अधिकांश सदस्य नींद में थे. आग इतनी भयानक थी कि किसी को संभलने या कार से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।
हादसे के दौरान ड्राइवर विनोद कुमार चलती कार से कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई. हालांकि वह भी करीब 80 फीसदी तक झुलस गया. पहले उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल रेफर कर दिया गया। आग इतनी भीषण थी कि कार में सवार पांचों लोगों के शव पूरी तरह जलकर राख हो गए।







