Breaking
- Bharatmala Project Jashpur: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर म...
- State School Sports Competition 2026: अंबिकापुर में 26वीं राज्यस्तरीय शालेय क...
- Chief Secretaries Conference Preparation: मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन क...
- President Murmu in Bastar Dussehra: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की बस्तर दशह...
- Muria Darbar: आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन...
- Chhattisgarh Hockey League: उद्घाटन मुकाबले में न्यायधानी नाइट्स ने राजधानी र...
- जशपुर से रायपुर का सफर अब होगा बेहद आसान, भारतमाला प्रोजेक्ट से 14 घंटे की दू...
- Raoghat to Raipur Passenger Train: रावघाट-रायपुर पैसेंजर ट्रेन को मिल रहा अच्...
- Raipur Crime News: रायपुर के अमलीडीह इलाके में धर्मांतरण के दबाव का मामला, छो...
- Bastar Malaria Control Fund: बस्तर में मलेरिया से बचाव के लिए मिले 68 करोड़, ...
छत्तीसगढ़ में नौतपा का कहर: चलते ट्रक में बिगड़ी ड्राइवर की तबीयत, हीट स्ट्रोक से मौके पर ही मौत

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी और नौतपा की तपिश अब लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगी है। जांजगीर-चांपा जिले में लू (हीट स्ट्रोक) की चपेट में आने से एक ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भयंकर धूप और गर्म हवाओं के बीच चलते ट्रक में अचानक ड्राइवर की तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

नौतपा के दौरान मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। तेज धूप, अत्यधिक उमस और थपेड़े मारती गर्म हवाओं (लू) ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। दोपहर के समय सूरज की तीखी किरणों के कारण लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, जिससे व्यस्त सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा हुआ है।
मौसम विभाग ने क्षेत्र में रेड अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि अगले चार दिनों तक तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की प्रबल संभावना है। प्रशासन ने लोगों से बेहद जरूरी होने पर ही दोपहर में बाहर निकलने और शरीर को पूरी तरह ढककर रखने की अपील की है। हीट स्ट्रोक से हुई इस मौत ने स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन को भी अलर्ट मोड पर ला दिया है।







