Breaking
- बहतराई स्टेडियम में दिखा तीजा तिहार का रंग, मुख्यमंत्री साय ने बहनों संग मनाय...
- Bilaspur Sports News: 845 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 3800 अंकों के साथ बिलासप...
- Road News: बदहाल सड़क ने रोकी रफ्तार, शिक्षक दिवस कार्यक्रम में दो घंटे देर स...
- Security News: पुष्पपाल के जंगल में मिला नक्सली डंप, पिस्टल-वॉकी-टॉकी समेत वि...
- Crime News: बच्चों को डराकर जेवर-कैश लेने का आरोप, महिला और पति पर केस; 11 वर...
- Raipur Social Media Case: महापौर से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो मामले में सोमा देव...
- Raipur Teacher Protest: टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों का तुता मैदान में सत्याग्रह, ...
- Raigarh Farmer Success: बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली तस्वीर, टमाटर-बैं...
- GPM Mineral Action News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-...
- Lokrang Parv: 6 से 8 सितंबर तक लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा मुक्ताकाशी मंच
स्वस्थ छत्तीसगढ़ की ओर बड़ा कदम: मुख्यमंत्री साय ने 103 करोड़ से अधिक के स्वास्थ्य अधोसंरचना कार्यों का किया भूमिपूजन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को रायपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह, चिकित्सा महाविद्यालय में 103 करोड़ रुपये से अधिक लागत की स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि "स्वस्थ छत्तीसगढ़ ही विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की मांग पर आधुनिक छात्रावास निर्माण की शुरुआत की गई है और सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार निवेश कर रही है।
इन परियोजनाओं का हुआ भूमिपूजन
200 सीटर आधुनिक छात्र-छात्रावास का निर्माण
कैंसर भवन का द्वितीय से छठे तल तक विस्तार
चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के लिए आवासीय परिसर
छात्राओं के लिए आधुनिक छात्रावास विस्तार
कैंसर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा
नई परियोजना के तहत लगभग 11 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में कैंसर भवन का विस्तार किया जाएगा। इसमें अत्याधुनिक लैब, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, सिंगल रूम और 64-64 बिस्तरों वाले वार्ड विकसित किए जाएंगे।
चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी मजबूती
मुख्यमंत्री ने मेडिकल विद्यार्थियों से प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में सेवाएं देने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार बेहतर शिक्षण वातावरण, आधुनिक छात्रावास और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
स्वास्थ्य मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि प्रदेश में पांच नए मेडिकल कॉलेजों की स्वीकृति, नर्सिंग कॉलेजों का विस्तार, डीएम कार्डियक कोर्स की शुरुआत तथा जगदलपुर में दूसरे बड़े हार्ट सेंटर की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 100 बिस्तरों वाले योग एवं नेचुरोपैथी अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर का निर्माण भी प्रगति पर है।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माण एजेंसियों को सभी परियोजनाएं समय सीमा से पहले और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।







