Breaking
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
- Raipur Culture News: ‘रंग तरंग’ के अंतिम दिन लोक वाद्ययंत्रों की थाप पर जीवंत...
- Ambikapur Environment News: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से हरित होंगी गृह निर्माण मं...
Health Tips : ठंड के मौसम में सेहत का रखें खास ख्याल, इन हेल्थ टिप्स से रहेंगे फिट

Health Tips : ठंड का मौसम में सर्दी-खांसी, बुखार, जोड़ों का दर्द और त्वचा से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। बदलते मौसम में थोड़ी-सी लापरवाही भी स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। ऐसे में कुछ जरूरी हेल्थ टिप्स अपनाकर आप खुद को और अपने परिवार को बीमारियों से बचा सकते हैं।

गरम कपड़े पहनना जरूरी
ठंड में शरीर को ढककर रखना सबसे जरूरी है। खासकर सुबह और रात के समय सिर, कान और गले को ढककर रखें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
खान-पान पर दें ध्यान
ठंड के मौसम में गरम और पौष्टिक भोजन करें। सूप, दलिया, खिचड़ी, हरी सब्जियां और मौसमी फल शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। अदरक, लहसुन और हल्दी का सेवन लाभकारी होता है।
पानी पीना न भूलें
ठंड में प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर को पानी की उतनी ही जरूरत होती है। दिनभर गुनगुना पानी पीते रहें, इससे पाचन ठीक रहता है।
व्यायाम और योग करें
सुबह हल्का व्यायाम, प्राणायाम और योग करने से शरीर गर्म रहता है और बीमारियों से बचाव होता है। ठंड के कारण व्यायाम छोड़ना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
त्वचा की देखभाल जरूरी
ठंड में त्वचा रूखी हो जाती है। नहाने के बाद मॉइस्चराइजर या तेल का इस्तेमाल करें। ज्यादा गरम पानी से नहाने से बचें।
बीमारी के लक्षण दिखें तो लापरवाही न करें
सर्दी-खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। घरेलू नुस्खों के साथ सही इलाज जरूरी है।
थोड़ी-सी सावधानी और सही आदतें अपनाकर ठंड के मौसम में भी आप स्वस्थ और ऊर्जावान रह सकते हैं।





-1784293643055_m~2.webp)

