Breaking
- Accident News: जोक नदी हादसे में पांचवें दिन मिला लापता भागीरथी साहू का शव
- Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की सिर पर वार कर हत्या, CCTV फुटेज से आर...
- Cyber Crime News: 500 रुपये की ड्रेस के चक्कर में नर्स से करीब 1 लाख की ठगी, ...
- Raipur Education News: दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की शिक्षा को आसान बना रहा ऑड...
- Chennai Tourism News: दक्षिण भारत के पर्यटन बाजार में छत्तीसगढ़ की दस्तक, 130...
- Raigarh Property News: महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री पर बड़ी राहत, शुल्...
- Raipur PWD News: बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार, अक्टूबर में ह...
- Chhattisgarh Industrial News: माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक नई औद्...
- Cultural News: गुदुम बाजा और मोहरी की धुनों से गूंजा ‘रंग-तरंग’, लोक संस्कृति...
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व का आर्थिक सहारा...
Gurmeet Ram Rahim : गुरमीत राम रहीम को 40 दिन की पैरोल, आज जेल से आएंगे बाहर

Gurmeet Ram Rahim : रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 40 दिन की पैरोल मिल गई है। पैरोल मंजूर होते ही वह थोड़ी देर में जेल से बाहर आएगा। पैरोल की अवधि के दौरान राम रहीम हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में ही रहेगा।

जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने साफ किया है कि पैरोल के समय राम रहीम को कहीं और जाने की अनुमति नहीं होगी। उसे तय नियमों और शर्तों का पालन करना होगा।
पहले भी कई बार मिल चुकी है राहत
गुरमीत राम रहीम को इससे पहले भी कई बार पैरोल और फरलो मिल चुकी है। पिछली बार 15 सितंबर को उसे 40 दिन की पैरोल दी गई थी। इस बार की पैरोल के साथ राम रहीम 15वीं बार जेल से बाहर आएगा। पहले भी जब उसे 21 दिन और 40 दिन की पैरोल मिली थी, तब वह सिरसा डेरे में ही रहा था।
इन मामलों में काट रहा है सजा
राम रहीम को दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में सीबीआई कोर्ट ने 10-10 साल की सजा सुनाई थी, यानी कुल 20 साल की कैद। इसके अलावा पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या और डेरा मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या के मामलों में भी उसे दोषी ठहराया जा चुका है। फिलहाल वह इन सभी मामलों में सजा काट रहा है।
पैरोल पर उठे सवाल
राम रहीम को बार-बार मिल रही पैरोल को लेकर सवाल भी उठते रहे हैं। पत्रकार छत्रपति के बेटे अंशुल ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि राम रहीम कोई सामान्य कैदी नहीं बल्कि गंभीर अपराधों में दोषी है।
वहीं हरियाणा सरकार का कहना है कि जेल रिकॉर्ड के अनुसार राम रहीम का व्यवहार अच्छा रहा है और जेल नियमों के तहत एक कैदी को साल में 90 दिन तक पैरोल दी जा सकती है। इसी आधार पर उसे यह राहत दी गई है।







