Breaking
- Road Accident News: NH-130 पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत...
- फोन पर बेटी को परेशान करने से रोका तो भड़का युवक, टांगी से वार कर प्रेमिका की...
- Crime News: ट्रैक्टर चलाने के बहाने युवक को ले गए, तालाब किनारे लहूलुहान मिला...
- Farmer Success: मछली पालन, मुर्गी पालन और बागवानी से युवा किसान ने बदली खेती ...
- Education News: ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल रमेन...
- बहतराई स्टेडियम में दिखा तीजा तिहार का रंग, मुख्यमंत्री साय ने बहनों संग मनाय...
- Bilaspur Sports News: 845 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 3800 अंकों के साथ बिलासप...
- Road News: बदहाल सड़क ने रोकी रफ्तार, शिक्षक दिवस कार्यक्रम में दो घंटे देर स...
- Security News: पुष्पपाल के जंगल में मिला नक्सली डंप, पिस्टल-वॉकी-टॉकी समेत वि...
- Crime News: बच्चों को डराकर जेवर-कैश लेने का आरोप, महिला और पति पर केस; 11 वर...
फर्जी अंकसूची से सरकारी नौकरी पाने वाले दो कर्मचारी बर्खास्त, जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी नौकरी हासिल करने वाले दो कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने फर्जी अंकसूची के आधार पर नियुक्ति पाने वाले दोनों कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, दोनों कर्मचारियों ने कथित रूप से फर्जी अंकसूची प्रस्तुत कर सरकारी सेवा प्राप्त की थी। बाद में उन्हें पदोन्नति देकर सहायक ग्रेड-3 के पद पर भी नियुक्त किया गया था। दस्तावेजों की जांच में अनियमितता सामने आने के बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए दोनों को तत्काल प्रभाव से सेवा से हटा दिया।
विभागीय जांच में प्रमाणित होने के बाद यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी सेवा में फर्जी दस्तावेजों के उपयोग को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।







