Breaking

GST विभाग की बड़ी कार्रवाई: लोहे के सामान से भरा माजदा वाहन जब्त, वैध दस्तावेज न मिलने पर पुलिस के सुपुर्द

Chhattisgarh RRT News Desk 27 May 2026

post

तखतपुर: क्षेत्र में कर चोरी और बिना वैध दस्तावेजों के माल परिवहन करने वालों के खिलाफ जीएसटी (GST) विभाग की टीम इन दिनों पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में लोहे का सामान लेकर जा रहे एक माजदा वाहन को जब्त किया है। इस कार्रवाई से इलाके के व्यापारियों और बिना बिल के माल सप्लाई करने वालों में हड़कंप मच गया है।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, जीएसटी विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार गश्त और संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान टीम ने एक माजदा वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली, जिसमें लोहे का सामान लोड था। जब अधिकारियों ने वाहन चालक से माल से संबंधित बिल, ई-वे बिल और अन्य जरूरी वैध दस्तावेज दिखाने को कहा, तो चालक कोई भी प्रामाणिक कागज पेश नहीं कर पाया।

दस्तावेज न मिलने और कर चोरी की आशंका को देखते हुए जीएसटी की टीम ने तत्काल कार्रवाई की। टीम ने लोहे के सामान सहित पूरे माजदा वाहन को अपने कब्जे में ले लिया और उसे आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए तखतपुर थाने के सुपुर्द कर दिया। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कर चोरी रोकने के लिए आने वाले दिनों में भी इस तरह की औचक जांच और सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

You might also like!