Breaking

राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ में लगाया पौधा, बोले- प्रकृति संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली ही सुरक्षित भविष्य की कुंजी

Chhattisgarh RRT News Desk 01 August 2026

post

रायगढ़। राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला कलेक्टोरेट परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य के लिए जरूरी बताया।

Advertisement

राज्यपाल ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण केवल पर्यावरण बचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वर्तमान समय में प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और अस्वस्थ जीवनशैली जैसी चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। इनसे निपटने के लिए हर व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

उन्होंने कहा कि पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने की आवश्यकता है। इसके लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है।

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण के साथ भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक बताया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी मां की स्मृति में या उनके सम्मान में कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और उसकी देखभाल करने का संकल्प भी लें।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

You might also like!