Breaking
- स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल रमेन डेका ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, युवा...
- हर घर तिरंगा: मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री निवास में फहराया राष्ट्रीय ध्वज,...
- रायगढ़ से चोरी, रायपुर में बिक्री और बिलासपुर से बरामदगी; 300 CCTV फुटेज खंगा...
- रायपुर में टीम प्रहरी का असर: मालवीय रोड और बैजनाथपारा मुख्य मार्ग अतिक्रमण म...
- जंगलों में हथियार उठाने वाली पूर्व महिला नक्सलियों ने रायपुर में किया रैंप वॉ...
- इंटर्न्स की स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर चिकित्सा शिक्षा विभाग ने दिया विचार क...
- स्मार्ट रायपुर की अनस्मार्ट हकीकत: 20 हजार ई-व्हीकल, चार चार्जिंग स्टेशन, रास...
- खैरागढ़ में मां भवानी मंदिर के पास दिखा तेंदुआ, औंधी के जंगलों में बाघ की मौज...
- अश्लील वीडियो वायरल कर ब्लैकमेलिंग का मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ में ग्रामीण बैंकिंग विस्तार पर जोर, किसानों को जल्द मिलेगा KCC लोन
स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल रमेन डेका ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान की अपील

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

राज्यपाल ने कहा कि 15 अगस्त 2026 को देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। यह दिन हमें उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके प्रयासों से भारत को पराधीनता से मुक्ति मिली। उन्होंने महात्मा गांधी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद सहित सभी ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भी देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा में सैनिकों और सुरक्षा बलों ने अदम्य साहस का परिचय दिया है।
राज्यपाल ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि युवा अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और नवाचार को देश की प्रगति के लिए समर्पित करें। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से भारत को और अधिक सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और गौरवशाली राष्ट्र बनाया जा सकता है।






